डायबिटीज कंट्रोल में रखनी है, तो पिएं नीम गिलोय का ये जूस

डायबिटीज कंट्रोल में रखनी है, तो पिएं नीम गिलोय का ये जूस

सेहतराग टीम

डायबिटीज तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। आज कोई न कोई डायबिटीज से परेशान है। हालांकि समय रहते डायबिटीज पर ध्यान दिया जाए तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे कुछ तरीके हैं जिससे डायबिटीज को बिल्कुल कंट्रोल रखा जा सकता है। जैसे कि नीम और गिलोय का जूस। हालिया शोध में भी नीम और गिलोय के जूस को डायबिटीज कंट्रोल रखने में कारगर माना गया है। आइए जानिए नीम और गिलोय के जूस कैसे डायबिटीज रोगियों को फायदा करेगा और नीम और गिलोय का जूस कैसे बनाना है।

पढ़ें- डायबिटीज रोगी कद्दू खूब खाइए, ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगा, अन्य स्वास्थ्य लाभ भी जानें

असरदार है नीम और गिलोय

जनरल स्टडीज के मुताबिक नीम की पत्तियों के पाउडर में ऐसी चीज पाई जाती है जो डायबिटीज के लक्षण को कंट्रोल करने का काम करती है। इसके अलावा नीम की पत्तियां चबाने से भी मधुमेह के रोगियों को फायदा होता है। नीम के अलावा आयुर्वेदिक हर्ब गिलोय भी शुगर पेशेंट के लिए बहुत असरदार है। ये भी शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करती है। 

जानिए नीम गिलोय जूस बनाने का तरीका

सामग्री

  • नीम की पत्तियां- 10 से 15 उबली हुई
  • गिलोय पाउडर - एक चम्मच
  • अदरक - एक छोटा सा टुकड़ा
  • पुदीने की पत्तियां- करीब 10
  • नमक
  • काली मिर्च पाउडर

बनाने की विधि-

-उबली हुई नीम की पत्तियां, एक चम्मच गिलोय पाउडर, एक छोटा सा टुकड़ा अदरक, करीब 10 पुदीने के पत्तियां और चुटकी भर काली मिर्च पाउडर को मिक्सी के जार में थोड़ा पानी  डालकर पीस लें।

-जब ये पिस जाए तो उसे एक गिलास में निकालकर इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें। इस जूस को रोजाना खाली पेट पीएं। ऐसा करने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

इसे भी पढ़ें-

मीठा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हो सकते हैं डायबिटीज रोगी: रिसर्च

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।